Translate

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

                                           सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


# गुप्तोत्तर काल
प्राचीन भारत का इतिहास:-

● पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की—पुष्यभूतिवर्धन
● पुष्यभूति वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था— हर्षवर्धन
● हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा— 606 ई.
● हर्षवर्धन का राजदरबारी कवि कौन था—बाणभट्ट
● चीनी यात्री ह्नेनसांग किसके समकालीन था— हर्षवर्धन के

● किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है— हर्षवर्धन को
● अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान था - हर्षवर्धन
● ‘हर्ष चरित’ किसके द्वारा रचित है— बाणभट्ट
● किसराजा ने ‘रत्नावली’ नामक पुस्तक लिखी’— हर्षवर्धन ने

● हर्षवर्धन और पुलिकेशन II के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है— ऐहोल अभिलेख से
● हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहाँ स्थानांतरित की— कन्नौज
● ‘सकलोत्तरापथनाथ’ किसे कहा गया है—हर्षवर्धन को
● बंगाल का कौन-सा शासक हर्ष के समकालीन था— शशांक

● गुप्त वंश के पश्चात् उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया— हर्षवर्धन ने
● हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन-सा था— कन्नौज
● हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था— प्रयाग में
● हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है— हरियाणा में

● वर्तमान में कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है—उत्तर प्रदेश में
● ह्वेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसि नगर कौन-सा था— मथुरा
● किस चीनी यात्री को यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है— ह्वेनसांग
कुंभ के मेले का शुभारंभ किसने किया — हर्षवर्धन
● किस शासक ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 100 ग्रामों की आय दान के रूप में दी—हर्षवर्धन

● दक्षिणी भारत में एरीपत्ती का अर्थ क्या है— जलाशय की भूमि
● पुष्यभूति काल में राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था— भूमिकर
● पुष्यभूति काल में भूमिकर कितना लिया जाता था— कुल पैदावार का 1/6 वाँ भाग

● हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन था— शीलभद्र
● किस अभिलेख में हर्षवर्धन को परमेश्वर कहा गया है— मधुबन व बाँसखेड़ा अभिलेखों में
● कश्मीर का इतिहास किस ग्रंथ में है—राजतरंगिणी
● राजतरंगिणी नामक ग्रंथ किसने लिखा—कल्हण ने

● कार्कोट वंश की स्थापना किसने की—दुर्लभर्वन
● ‘अवंतिनगर’ नामक नगर को किस शासक ने बसाया— अवंतिवर्मन ने
● कार्कोट वंश के बाद किस वंश का उदय हुआ—उत्पल वंश
● सर्वप्रथम हर्षवर्धन ने कन्नौज में बौध धर्म सभा का आयोजन कब किया— 643 ई.

● हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् कन्नौज पर किसका शासन हुआ— यशोवर्मन
● ह्वेनसांग की रचना की क्या नाम है— सी यू की

# गुप्तकाल:-
प्राचीन भारत का इतिहास:-

● गुप्तवंश की स्थापना कब हुई— 319 ई.
● गुप्त वंश की स्थापना किसने की— चंद्रगुप्त I द्वारा
● गुप्त वंश के किस शासक ने ‘महाधिराज’ की उपाधि धारण की— चंद्रगुप्त प्रथम ने
● आर्यभट्ट कौन था— खगोल वैज्ञानिक व गणितज्ञ
आर्यभट्ट किस वंश के समकालीन था— गुप्त वंश के

● गुप्त शासकों की राजदरबारी भाषा क्या थी— संस्कृत
गुप्त राजवंश के किस शासक ने हूणों के आक्रमण को रोका— स्कंदगुप्त ने
● गुप्त राजवंश किसके लिए प्रसिद्ध था—कला एवं स्थापत्य के लिए
● अजंता व एलौरा कलाकृतियाँ किस काल से संबंधित हैं— गुप्त काल से
कालीदास किसके राजदबारी कवि थे —चंद्रगुप्त II ‘विक्रमाद्वित्य’

● अंजता चित्रकारी किस धर्म से संबंधित हैं—बौद्ध धर्म से
● एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है—भानुगुप्त से
● चीनी यात्री फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया— चंद्रगुप्त द्वितीय
● भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग  किस युग को कहा जाता है— गुप्त युग को
● ‘सेतुबंध’ की रचना किस वंश के शासक ने की—वाकाटक

● किस गुप्तकालीन शासक को कविराज कहा गया है — समुद्रगुप्त को
● कौन-सा गुप्त शासक भारतीय नेपोलियन के नाम से प्रसिद्ध था— समुद्रगुप्त
● स्कंदगुप्त को किस लेख से ‘शक्रोपम’ कहा गया है— कहौमस्तम लेख
● गुप्त काल के सबसे लोकप्रिय देवता कौन थे—विष्णु
● दिल्ली में स्थित ‘लौह स्तंभ’ किस सदी में निर्मित हुआ— चौथी सदी में

● फाह्यान द्वारा लिखित ग्रंथ ‘फो-कुओ-की’ में किसका वर्णन मिलता है — बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का
● ‘अमरकोष’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की और वे किस शासक से जुड़े थे— अमर सिंह ने,चंद्रगुप्त II से
हरिषेण किसका राजदरबारी कवि था—समुद्रगुप्त का
● गुप्त काल की सोने की मुद्रा को क्या कहा जाता था— दीनार
● ‘कुमारसंभव’ महाकाव्य को किसने रचा—कालीदास

● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस युग में हुई— गुप्त युग में
● गुप्त युग में भू-राजस्व की दर क्या थी— उपज का छठा भाग
● नगरों का क्रमिक पतन किस युग की विशेषता थी— गुप्त युग की

● किस वंश के शासकों ने मंदिरों और ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिए— गुप्त वंश
● महरौली स्थित लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है— चंद्रगुप्त II
● कालीदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नाटक का नायक कौन था— अग्निमित्र
● समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन किस अभिलेख में है— प्रयाग

● बाल विवाह की प्रथा कब आरंभ हुई — गुप्त युग में
● सर्वप्रथम कौन-सा ग्रंथ यूरोपीय भाषा में अनुदित/अनुवादित हुआ— अभिज्ञान शाकुंतलम्
● सती प्रथा का प्रथम उल्लेख कहा से मिलता है— एरण अभिलेख से
● गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ— बयाना (भरतपुर)

● किस गुप्त शासक को नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक माना जाता था— रूपक
● कालीदास की कौन-सी कृति की गिनती विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 कृतियों में की जाती हैं—अभिज्ञान शाकुंतलम्
● गणित की दशमलव प्रणाली के अविष्कार का श्रेय किसे दिया जाता है— मौर्य युग को
● किस विद्धान ने गणित को एक पृथक विषय के रूप में स्थापित किया— आर्यभट्ट

● गुप्तकाल की प्रसिद्ध पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का संबंध किस क्षेत्र में है— चिकित्सा के क्षेत्र से
● ताँबे के सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था— रामगुप्त
● मिहिरकूल का संबंध किससे था — हूण से
● कौन-से गुप्त राजा ने विक्रमाद्वित्य की उपाधि ग्रहण की थी— चंद्रगुप्त II

● किस गुप्त शासक ने दक्षिण में 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की — समुद्रगुप्त ने
● ‘सर्वराजोच्छेता’ की उपाधि किसने धारण की— समुद्रगुप्त ने
● चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् की स्थापना कब की— 319 ई.
● गुप्त संवत् एवं शक संवत् में कितना अंतर है— 241 वर्ष

● किस वंश के शासकों ने चाँदी की मुद्राओं का प्रचलन किया— गुप्त वंश के शासकों ने
● किसने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियमन कहा था— विन्र्सेट स्मिथ ने
● गुप्तकाल में प्रमुख शिक्षा केंद्र कौन-से थे—पाटलिपुत्र, उज्जयिनी
● गुप्तवंश का अंतिम शासक कौन था—विष्णुगुप्त
● सती होने का प्रमाण प्रथम बार कब मिला— 510 ई.

● ‘सूर्य सिद्धांत’ नामक ग्रंथ किसने लिखा—आर्यभट्ट ने
● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई — 415-454 ई.

# संगम काल:-
प्राचीन भारत का इतिहास:-

● संगम काल में कितनी रचनाओं का वर्णन है—2289
● संगम काल की प्रसिद्ध रचना कौन सी थी— तमिल व्याकरण ग्रंथ तोलकाप्पियम
● ‘तोलकाप्पियम’ की रचना किसने की— तोल काप्पियर ने
● चोल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन-था—करिकाल
● करिकाल गद्दी पर कब बैठा— 190 ई. के लगभग
● किस चोल वंश के शासक ने उद्योग धंधे व कृषिको प्रोत्साहन दिया— करिकाल ने

● चोल काल में सर्वोच्च न्यायालय को क्या कहा जाता था— मनरम
● मानसून की खोज किसने की— मिस्त्र के नाविक हिप्पालस ने
● चोल काल में सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख कौन-सा था— उरैयूर
● पांड्यों की राजधानी कहाँ थी— मदुरै
● चेर वंश का शासन किस क्षेत्र पर था— केरल पर

● चेर वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था— सेंगुट्टुवन
● किस शासक को ‘लालचेर’ कहा जाता था— सेंगुट्टुवन

# मौर्योत्तर काल:-
प्राचीन भारत का इतिहास:-

● अंतिम मौर्य सम्राट की हत्या किसने की—पुष्यमित्र ने
● शुंग वंश की स्थापना किसने की— पुष्यमित्र ने
● कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था—वासुदेव
● सातवाहन/आंध्र सातवाहन वंश की स्थापना किसने की — सिमुक ने

● किसके अधीन सातवाहनों ने अधिकारियों के रूप में कार्य किया था— मौर्यों के अधीन
● कौन-सा कुषाण शासक था जिसने बौध धर्म अपना लिया था— कनिष्क
● कुषाण काल के दौरान मूर्तिकाल की गंधार शैली किन शैलियों का मिश्रण थी— इंडो- ग्रीक (भारतीय-यूनानी) शैली
● कनिष्क की राजधानी कहाँ थी — पुरुषपुर व मथुरा

● पुरुषपुर का दूसरा नाम क्या है— पेशावर
● चरक किसके राजवैद्य थे— कनिष्क
● तक्षशिला किस शैली की कला के लिए प्रसिद्ध है— गंधार कला के लिए
● भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने चलवाईं — इंडो-ग्रीक (बैक्ट्रियन ग्रीक)

● किस संग्रहायल में कुषाणकालीन मूर्तियाँ सबसे अधिक हैं— मथुरा संग्रहालय
● किस वंश के शासकों ने सोने के सबसे अधिक सिक्के जारी किए— कुषाण वंश के शासकों ने
● सातवाहनों के समय किस धातु  की मुद्रा सर्वाधिक थी— सीसा

● नागार्जुन, अश्वघोष व वसुमित्र किसके समकालीन थे— कनिष्क के
● 78 ई. का शक संवत् किसने चलाया— कनिष्क ने
● तक्षशिला वर्तमान में कहाँ स्थित है—पाकिस्तान में
● कुषाण के काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ— वास्तुकला

● सातवाहनों ने अपना शासन कहाँ शुरू किया—महाराष्ट्र में
● सातवाहनों की राजधानी कहाँ थी— पैठन
● किस सातवाहन सम्राट ने ‘गाथासप्तशई’नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की — हाल ने
● मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य किसका था — सातवाहन
● बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किसके काल में बनवाई गई— कुषाण के काल में

● शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज्य किया— कण्व वंश ने
● किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था— पेगचाऔ ने
● कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था— महायान

● प्राचीन भारत के महान व्याकरण विद्वान पतंजलि किसके समकालीन थे— पुष्यमित्र के
● भारत में किसके द्वारा पहली बार सैनिक शासन व्यवहार में लाया गया— इंडो-ग्रीक द्वारा
● ईसा पूर्व दूसरी सदी के आरंभ मे उत्तरी अफगानिस्तान में किसका शासन था—बैक्ट्रिया

● प्राचीन भारत में किसने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए — कुषाण ने
● सातवाहनों का समाज कैसा था— मातृसत्तात्मक
● कनिष्क किस जाति से संबंधित था— चीन की यूंची जनजाति से
● भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है—नागार्जुन को

● पुष्यमित्र किस धर्म का समर्थक था— ब्राह्मण धर्म का
● बेसनगर में स्थित गरुण स्तंभ का निर्माण किसने कराया— हेलियोडोर ने
● ‘गार्गी संहिता’ क्या है— ज्योतिष ग्रंथ
● ‘गार्गी संहिता’ की रचना किसने की— कात्यायन ने
● कुषाण वंश की स्थापना किसने की— कुजुला कडफिसेस

● कनिष्क को शासन कब प्राप्त हुआ— 78 ई.
● कनिष्क के कुल का अंतिम शासक कौन था —वासुदेव
● ‘कामसूत्र’ की रचना किसने की— वात्सयायन ने

● पक्की ईंटों का शुभारंभ किसके काल में हुआ—कनिष्क के काल में
● किस प्रसिद्ध ग्रंथ को बौद्ध धर्म  का विश्वकोष कहते हैं— महाविभाषाशास्त्र
 ● खारवेल किस वंश का शासन था— चेदि वंश का
● किस पुराण में 19 सातवाहन शासकों के शासन की चर्चा है— वायु पुराण मे


Previous
Next Post »