Translate

General information about solar system

                            General information about solar system

1. बुध ( Mercury ) :
  • यह सौरमण्डल का सबसे छोटा तथा सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।
  • बुध सूर्य की परिक्रमा केवल 88 दिन में पूरी करता है सबसे कम समय में।
  • इसका कोई उपग्रह नहीं है
  • इस ग्रह पर वायुमंडल नहीं है जिससे जीवन संभव नहीं ।
  • पृथ्वी से आकार में 18 गुना छोटा है।
  • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का 3/8 बुध का गुरुत्वाकर्षण बल है ।
  • बुध का तापांतर सर्वाधिक 560 सेंटिग्रेट है
  • इसका घूर्णन काल 58.6 दिन है।
  • मेरिनट- 10 बुध का कृत्रिम उपग्रह है।

2. शुक्र ( Venus )
  • यह सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह है।
  • इस ग्रह का तापमान लगभग 500° सेंटीग्रेट है।
  • सूर्य की परिक्रमा करने मे 225 दिन लगते हैं।
  • शुक्र अन्य ग्रहों के विपरीत दिशा में पूर्व से पश्चिम सूर्य की परिक्रमा करता है ( अरुण के समान ) । इसलिए सूर्योदय पश्चिम की तरफ तथा सूर्यास्त पूर्व में।
  • इस ग्रह के वायुमंडल में लगभग 95% कार्बन डाई आँक्साइड CO² की मात्रा हैतभ तथा 3.5% भाग नाइट्रोजन का है।
  • शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है।
  • इस ग्रह को सांझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है।
  • शुक्र को पृथ्वी की भगिनी ग्रह कहते है क्योंकि यह आकार,घनत्व एवं व्यास में लगभग पृथ्वी के समान है।
  • इसका कोई उपग्रह नहीं है।
  • सूर्य और पृथ्वी के बीच में होने के कारण यह भी अर्न्तग्रह की श्रेणी में आता है।

3. पृथ्वी ( Earth )
  • सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन है।
  • सूर्य से दूरी पर यह तीसरे स्थान पर है।
  • ग्रहों के आकार एवं द्रव्यमान में यह पाँचवां स्थान पर है।
  • पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।
  • पृथ्वी पर 71% भाग में जल है तथा 29% भाग स्थलीय है।
  • यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।
  • यह पश्चिम से पूर्व अपने अक्ष पर 1610 किमी प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है।
  • पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 किमी प्रति सेकेंड की चाल से 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड ( 365 दिन 6 घंटे ) मे करती है।
  • पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं।
  • सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी 15 करोड़ किमी है। 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के निकट होती है तब यह दूरी लगभग 14.70 करोड़ किमी होती है इसे अवस्था को उपसौर कहते हैं।
  • पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है लगभग 15.21 करोड़ किमी, इस अवस्था को अपसौर कहा जाता है।
  • सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 18 सेकेंड पर पहुंचता है, तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुंचता है।
  • पृथ्वी का सबसे निकट का तारा सूर्य के बाद प्राँक्सिमा सेन्चुरी है, जो पृथ्वी से लगभग 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।
  • पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 किमी है और ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है।
  • पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा।

4. मंगल (MARS )
  • मंगल को लाल ग्रह कहा जाता है।
  • मंगल का लाल रंग वहा मौजूद आयरन ऑक्साइड की अधिक मात्रा के कारण है।
  • यह अपने अक्ष पर 25०के कोण पर झुका हुआ है जिसकी वजह से वहा मौसम परिवर्तन होता है।
  • मंगल ग्रह का अक्षीय झुकाव तथा दिन का मान लगभग पृथ्वी के समान है।
  • यह अपनी धुरी पर पृथ्वी के समान 24 घंटे 6 मिनट पर एक चक्कर लगाता है।
  • मंगल ग्रह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है।
  • इस ग्रह के वायुमंडल में 95 % कार्बनडाई ऑक्साइड , 2 -3 % नाइट्रोज़न तथा 2 % ऑर्गन गैस है।
  • मंगल ग्रह के दो उपग्रह है - फोबोस और डीमोस।सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्लामुखी ओलिपस मेसी (OLYMPUS MONSE ) इसी ग्रह पर है।
  • मंगल ग्रह पर सौर मंडल का सबसे ऊचा पर्वत निक्स ओलंपिया है , जिसकी उचाई माउन्ट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा है।

5. बृहस्पति ( Jupiter )
  • बृहस्पति आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा ग्रह है तथा सूर्य से दूरी के क्रम में पाँचवां स्थान है।
  • यह पृथ्वी से लगभग 1300 गुना अधिक बड़ा है।
  • यह ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेजी से घूमता है, यह लगभग 9 घंटे 55 मिनट ( 10 घंटे ) में अपनी धुरी पर चक्कर लगाता है।
  • बृहस्पति को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 11 वर्ष 9 महीने (12 वर्ष ) लगते हैं।
  • इस ग्रह के वायुमंडल में हाड्रोजन, हीलीयम की अधिकता है।
  • बृहस्पति के लगभग 16 उपग्रह है जिसमें गैनीमीड सबसे बड़ा उपग्रह है यह पीले रंग का है।

6. शनि ( Saturn )
  • यह ग्रह आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • इसके चारों ओर एक छल्ला ( वलय ) पाया जाता है जो इसकी प्रमुख पहचान है।
  • यह पीले रंग का ग्रह है।
  • शनि ग्रह सूर्य की परिक्रमा 29 वर्षों में करता है।
  • इसका घनत्व सबसे सबसे कम है पृथ्वी से लगभग तीस गुना कम।
  • इस ग्रह को लाल दानव भी कहा जाता है।
  • शनि के सबसे अधिक 30 उपग्रह है इसलिए इसे गैलेग्जी लाइक प्लेनेटस भी कहा जाता है।
  •  टाइटन ( Titan ) इसका सबसे बड़ा उपग्रह है इसका आकार लगभग बुध के समान है।
  • टाइटन ऐसा उपग्रह है जिस पर वायुमंडल एवं गुरुत्वाकर्षण दोनों पाए जाते हैं।

7. अरुण ( Uranus )
  • यह ग्रह आकार में तीसरा बड़ा ग्रह है तथा सूर्य से दूरी में सातवां स्थान पर है।
  • अरुण ग्रह की खोज 'सर विलियम हर्शल' ने 13 मार्च 1781 ई. को की थी।
  • अरुण ग्रह शुक्र की तरह पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
  • यह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में करता है। तथा इसका घूर्णन काल 10 से 25 घंटे है।
  • यह अपने अक्ष पर इतना झुका हुआ है ( लगभग 82° ) कि लेटा हुआ दिखाई देता है इसलिए इसे लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है।
  • इसका आकार पृथ्वी से चार गुना बढ़ा है लेकिन इसे बिना दूरबीन के नहीं देखा जा सकता
  • मीथेन गैस का अधिकता के कारण यह हरा रंग का दिखाई देता है।
  • अरुण ग्रह में शनि की तरह चारों ओर वलय पाए जाते हैं जिनके नाम - अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा एवं इप्सिलॅान।
  • इसके 21 उपग्रह है जिसमें प्रमुख हैं - मिरांडा, एरियल, ओबेरॅान, टाइटैनिया, कॅार्डेलिया,ओफेलिया इत्यादि।

8. वरुण ( Neptune )
  • इस ग्रह की खोज 1846 ई. में जॅान गाले ने की थी।
  • यह सूर्य से सबसे दूर आठवें स्थान पर स्थित है
  • यह सूर्य की परिक्रमा 166 वर्ष में में करता है
  • यह पीले रंग का दिखाई देता है क्योंकि इसके वायुमंडल में अमोनिया, हाइड्रोजन, मीथेन, नाइट्रोजन गैस की अधिकता है।
  • इसके 8 उपग्रह है जिसमें ट्राइटन एवं नेरिड प्रमुख हैं।

Previous
Next Post »