Translate

About North America(Physical/भौतिक) :: Part-I

                         North America(Physical/भौतिक):Part-I

1. New Foundland Island/Grand Bank(ग्रांड बैंक) :
  • न्यू फाउंडलैंड द्वीप के निकट गर्म गल्फस्ट्रीम जलधारा व ठंडी लेब्राडोर जलधारा आपस में मिलती है
  • ठन्डे व गर्म पानी का मिश्रण होने से महासागरीय जल में O2 की मात्रा में वृद्धि होती है
  • ऑक्सीजन में वृद्धि होने के फलस्वरूप समुद्री मछलियों के सर्वप्रिय भोजन "Phytoplanktons" की वृद्धि दर बढ़ जाती है 
  • इस कारक के परिणामस्वरूप न्यू फाउंडलैंड का तटवर्ती क्षेत्र विश्व का एक महत्वपूर्ण मत्स्यन क्षेत्र है जो 'ग्रांड बैंक' कहलाता है 
2. Greenland(डेनमार्क) :
  • यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है 
  • ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीन है 
  • जबकि डेनमार्क यूरोप का एक देश है 
3. Hudson Strait(हडसन जलसन्धि) :
  • यह संकीर्ण जलराशि कनाडा के बैफिन द्वीप को उसके उंगावा प्रायद्वीप से अलग करती है व लेब्राडोर सागर को हडसन खाड़ी से जोडती है 
4. Bay of Hudson(हडसन की खाड़ी) :
  • यह जलराशि विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है 
  • इसमें कनाडा के कुछ महत्वपूर्ण द्वीप जैसे साउथ हम्पटन>कोट्स>मैन्सल>ओटावा>बेल्चर द्वीप (उत्तर से दक्षिण के क्रम में) हैं 
5. Device Strait(डेविस जलसन्धि) :
  • यह जलराशि ग्रीनलैंड को बैफिन द्वीप से अलग करती है व लेब्राडोर सागर को बैफिन की खाड़ी से जोडती है
नोट : उपर्युक्त जलसंधियों व खाड़ियों की उचित व्याख्या हेतु उत्तरी-अमेरिका का भौतिक मानचित्र अवश्य देखें

Previous
Next Post »