Translate

Study Material :: भारत की मिट्टियाँ – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

                                     भारत की मिट्टियाँ – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

● किसी देश की कृषि का मुख्य आधार क्या होता है— उस देश की मिट्टी
● भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पायी जाती हैं— 8
● भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी कौन-सी है— जलोढ़ मिट्टी
● नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है— खादर मिट्टी
● किस मिट्टी में पोटाश की मात्रा सबसे अधिक होती है— जलोढ़ मिट्टी में
 

● काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है— रेगुर मिट्टी
● काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है— कपास
● लाल मिट्टी का ‘लाल रंग’ किसके कारण होता है— लौह ऑक्साइड के कारण
● किस मिट्टी में आयरन व सिलिका सबसे अधिक पाया जाता है— लैटराइट मिट्टी
● चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है— लैटराइट मिट्टी
● भारत के समस्त स्थल भाग के कितने % भाग में जलोढ़ मिट्टी है— 24%
 

● लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है— काली मिट्टी
● कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है— काली मिट्टी
● किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से होता हैं— काली मिट्टी
● किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती हैं— काली मिट्टी
● भारत में लाला मिट्टी का विस्तार सबसे अधिक कहाँ है— आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु
● किस मिट्टी में लोहे और एल्युमीनियम के कण पाये जाते है— लैटराइट मिट्टी में
 

● धान की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है— दोमट मिट्टी
● मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है— वन रोपण द्वारा
● रेगुड़ मिट्टी सबसे अधिक किस राज्य में पायी जाती है— महाराष्ट्र में
● किस प्रकार की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है— अम्लीय मिट्टी को
● किस प्रकार की म्टिटी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है— काली मिट्टी में
● भारत के किस राज्य में अंतर्देशीय लवणीय आर्द्र भूमि है— राजस्थान में
 

● लैटराइट मिट्टी को अन्य किस नाम से जानते हैं— मुखरैला मिट्टी
● काली कपासी मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है— रेगुड़ मिट्टी
● लैटराइट मिट्टी सबसे अधिक कहाँ पायी जाती है— मालाबार तटीय प्रदेशों में
● ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों के द्वारा किस मिट्टी का निर्माण होता है— लाल मिट्टी का
 

● किस प्रकार की मिट्टी में सबसे कम उर्वरक की आवश्यकता होती है— जलोढ़ मिट्टी में
● भारत के उत्तरी मैदानों में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है— जलोढ़ मिट्टी
● किस मिट्टी का प्रायद्वीपीय भारत में सर्वाधिक क्षेत्र है— काली मिट्टी
● पुरानी जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है— बांगर
 

● गंगा में जलोढ़ मिट्टी भूमि की सतह से कितने नीचे तक पाई जाती है— 600 मीटर
● लैटराइट मिट्टी के निर्माण में उत्तरदायी कौन है— अप क्षालन एवं केशिका क्रिया
● कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है— लैटराइट मिट्टी
● मिट्टी के अध्ययन को क्या कहा जाता है— मृदा विज्ञान
● भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने मिट्टी को कितने वर्गों में बाँटा है— 8 वर्गों में


Previous
Next Post »