Translate

Zika Virus: मानव प्रजाति का दुश्मन

Bird Flu, Swine Flu, SAARS और अब Zika वायरस !!!
एक के बाद एक इन वैश्विक बीमारियों ने इंसानों की नाक में दम कर दिया लेकिन इस बार कहानी अलग है।  इस बार मानव जाति पर विनाश के बदल मंडराने वाली बीमारी है।  आइए जानते है क्या है ये बला:

What is it?

ये एक बीमारी है जो इंसानो में Aedes मच्छरों से फैलती है।  जो इंसान इनसे ग्रसित होते है उन्हें हलके बुखार जैसे लक्षणों की शिकायत होती है। जो कई बार तो पता भी नहीं चलती।  ये बीमारी संक्रमित इंसान को काम लेकिन उसके होने वाले शिशु के brain को बुरी तरह से प्रभावित करती है जिसके कारण अभी हाल ही में(01 . 02. 2016 ) विश्व स्वस्थ्य संगठन (WHO ) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।  


History

Zika Virus मच्छर जनित virus रोग है जिसे सर्वप्रथम Uganda में 1947 में कुछ बंदरो में और फिर 1952 में उसी देश में कुछ इंसानो में देखा गया था। 

Signs & Symptoms (लक्षण )

इस virus से ग्रसित रोगी को सामान्यतः स्किन रैशेज (Skin Rashes), बुखार, पेशियों और जोड़ो का दर्द व् आँख आना (conjunctivitis) जैसे लक्षण होते है जो 5 -7  दिनों में ठीक हो जाते है। वर्ष 2013 तथा 2015 में दक्षिण अमेरिका के कुछ देशो जैसे फ्रेंच पोलीनेशिया  और ब्राजील में नव जन्मे शिशुओ में Microcephaly (अविकसित मस्तिष्क और सिर का असामान्य छोटा आकार होने का रोग ) के बेतहाशा बढ़ते मामले देखे गए है विशेष रूप से  Zika Virus से ग्रसित गर्भवती महिलाओ में। अभी इस के सही कारणों और सम्बन्धो का पता नहीं चल सका है की आखिर Zika वायरस और Microcephaly में क्या सम्बन्ध है लेकिन इस रोग के पहले उत्तरी अमेरिका के देशो फिर यूरोप और अब एशिया के देशो में फैलने के बाद WHO ने इसे वैश्विक बीमारी घोषित कर दिए है। 

फ़िलहाल न इस बीमारी का कोई इलाज मौजूद है न ही कोई vaccine. मच्छरों के काटने से बचाव ही इसका अभी तक सबसे सही बचाव है।  




Region 

Picture Courtesy: vox.com

इसकी भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण अमेरिका के प्रभावित देशो ने advisory जारी की है की 2018 तक महिलाये शिशुओ को जन्म न दे। 

भारत में Zika Virus:

Areas with current or past evidence of Zika (In Orange)
Picture Courtesy: www.nytimes.com

अभी तक तो कोई मामला नहीं आया है किन्तु मौसम के बदलने के साथ ही मछरो द्वारा इस रोग के फैलने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विश्व स्वस्थ संगठन के अनुसार इस वर्ष के अंत तक चालीस लाख लोगो के पुरे विश्व भर में इस बीमारी से प्रभावित होने की सम्भावना है।  




















Previous
Next Post »

2 comments

Write comments