Translate

Study Material : About Chhatisgarh : छत्तीसगढ़ : एक नज़र

            Study Material : About Chhatisgarh

 नोट : हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़कौशल उन्नयन का कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है 

                             छत्तीसगढ़  

  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से अलग हुआ और भारत का 26वां राज्य बना 

  • प्राचीन काल में इस क्षेत्र को 'दक्षिण कोशल' के नाम से जाना जाता था तथा इस क्षेत्र का उल्लेख  रामायण और महाभारत में भी मिलता है 

    • वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा बड़ा राज्य है

    • इसकी उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 360 किमी व पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 140 किमी है

    • छत्तीसगढ़ डोलोमाइट के भण्डार की दृष्टि से पुरे देश का 24 % योगदान देता है 

    • छत्तीसगढ़  भारत के खनिज समृद्ध राज्यों में से एक है यहा पर चूना-पत्थर, लौह अयस्क, तांबा, फोसफेट, अभ्रक, Mn इत्यादि 

    • राज्य में 80% आबादी कृषि और उससे जुडी गति-विधियों में संलग्न है 

    • अमृतधारा जलप्रपात कोरिया जिले का एक प्राकृतिक झरना है, जो हसदो नदी पर स्थित है

    • छत्तीसगढ़ भारत के 'रेड कोरिडोर' क्षेत्र में आता है जहां एक ओर खनिज के अकूत भण्डार हैं तो दूसरी ओर नक्सलवाद भी अपने चरम पर है 

     

                                           छत्तीसगढ़ : एक नज़र 

    1. स्थापना : 1 नवम्बर, 2000

      राजधानी : रायपुर 

      जिले : 27 

      क्षेत्रफल : 135,192 वर्ग किमी

      जनसँख्या : 2,55,45,198(महिला : 1,27,12,303 एवं पुरुष : 1,28,32,835)

      जनसंख्या घनत्व : 189 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

      लिंगानुपात : 991 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष पर

      साक्षरता : 70.28%(महिला : 60.24% एवं पुरुष : 80.27%)

      मुख्यमंत्री : रमण सिंह 

      राज्यपाल : बलराम दास टनडन

      लोकसभा सीट : 11 

      राज्य सभा सीट : 5(विभाजन के बाद मध्य प्रदेश के कुल 16 सीटों में से 5 सीटें )

       

      यह भी पढ़ें : 

      हिंदी ऑनलाइन टेस्ट

      Study Material : About France  

      भारत का संवैधानिक विकास 

       



     



     


Previous
Next Post »